पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Order For Increase In Dearness Allowance Issued In Back Date New Order If Disturbances Are Detected

बैक डेट में जारी कर दिया महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश, गड़बड़ी का पता चला तो नया आदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोल इंडिया ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (वीडीए) को बढ़ाकर 22.3 प्रतिशत करने का निर्णय लिया था। इसका आदेश एक दिन पहले कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से जारी किया गया, लेकिन आदेश जारी करने की हड़बड़ी में प्रबंधन ने बैक डेट यानी एक वर्ष पुराने तारीख से ही वीडीए बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया था। सोशल मीडिया में आदेश की कॉपी वायरल होने पर कर्मचारियों को पता चला। इधर प्रबंधन ने अपनी गड़बड़ी सुधार कर दूसरे दिन नया आदेश जारी किया है। कोल इंडिया के जीएम (श्रमशक्ति एवं औद्योगिक संबंध) की ओर से 11 मार्च 2020 को कोयला कर्मचारियों के वेरियेबल डेयरिंग एलाउंस (वीडीए) अथवा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया था। जिसके अनुसार कोयला कर्मियों का वीडीए अब पहले से बढ़ाकर 22.3 फीसदी तक कर दिया गया है। इसके लिए जारी आदेश पत्र में तारीख 11 मार्च 2020 की जगह 11 मार्च 2019 हो गई थी। जिसे बदलकर जारी किया गया।

वीडीए में 2.8 %बढ़ोतरी

कोयला कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक मार्च से 31 मई 2020 तक दिया जाएगा। अब तक कोयला कामगारों को 19.5 प्रतिशत भत्ता मिल रहा है। इसमें कोल इंडिया ने 2.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए 22.3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी किया है। कंपनी के इस निर्णय से कोल इंडिया में काम कर रहे लगभग 2 लाख 80 हजार कर्मियों को लाभ मिलेगा।
खबरें और भी हैं...