पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Pali District President Will Be Able To Visit All 211 Villages Of The Block

ब्लॉक के सभी 211 गांवों में दौरा कर सकेंगी पाली जनपद अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाली ब्लॉक के ग्राम तिवरता में गोड़ी समिति ने गोड़वाना समाज की गुरु माता व जनपद पाली की निर्विरोध अध्यक्ष दुलेश्वरी सिदार को उनके निवास स्थान पहुंचकर जनसंपर्क के लिए वाहन प्रदान किया।

गोड़ी धर्म संरक्षण समिति छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ गांड़वाना संघ व गोड़ी धर्म संरक्षण समिति मध्य प्रदेश और गोंडवाना उत्थान समिति मध्यप्रदेश के 500 पदाधिकारी उपस्थित थे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जब गुरु माता चुनाव लड़ रहीं थी। तब समिति ने बैठक में निर्णय लिया था कि चुनाव जीतने पर उन्हें अपने क्षेत्र का विकास के लिए दौरा करना होगा। इसके लिए वाहन की आवश्यकता होगी। जनपद अध्यक्ष ने कहा कि वाहन की सुविधा होने से गुरु माता पाली ब्लॉक के 93 पंचायत व 211 गांवों का भ्रमण कर सकेंगी। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से डॉ. एसआर परस्ते सिविल सर्जन, अनूपपुर, प्रेम सिंह श्याम अध्यक्ष गोड़ी धर्म संरक्षण समिति, चंद्रभान सिंह धुर्वे, दिलीप श्याम और छत्तीसगढ़ से गंडई राज जिला राजनांदगांव के राजा टारकेश्वर शाह, खुशरो, चंद्रभान नेताम, सोनउराम धुर्वे, लच्छन मरकाम, सिया मंडावी के साथ जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...