पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Panchayat Decree Virus Spreading Close Chicken Shops

पंचायत का फरमान वायरस फैल रहा, मुर्गी दुकानों को बंद करो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा| कोरोना वायरस को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। प्रशासन से एक कदम आगे बढ़कर पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के चोटिया सरपंच बाबूलाल बिंझवार ने मुर्गी दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। इससे दुकान संचालक परेशान हैं।

इस संबंध में सरपंच ने लिखित में पत्र जारी किया है। चोटिया में मोहम्मद अंसार खान, सउद हैदर खान, शमशाद खान व जब्बार खान के दुकानों को बंद करा दिया गया। व्यवसायियों का कहना है कि त्योहार को देखते हुए मुर्गियों का स्टॉक रखा गया था। लेकिन पंचायत के इस आदेश से हमारे सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। इसी
तरह सोशल मीडिया में यह अफवाह फैलाई गई कि दर्री बरॉज के मछलियों में कोराेना वायरस का संक्रमण पाया गया है। इस पर मछली पालन विभाग के सहायक संचालक को स्पष्टीकरण देना पड़ा। उनका कहना है कि मछलियों में कोई संक्रमण नहीं है।
खबरें और भी हैं...