पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News People Enjoy Singing Songs Team From Bilaspur Reached

फाग गायन का लोगों ने उठाया लुत्फ, बिलासपुर की टीम पहुंची

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा| अविभाजित मध्यप्रदेश के कोरबा के प्रथम रेडियो सिंगर व आकाशवाणी रायपुर में छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति देने वाले गायक व कलाकार स्व. नर्मदा प्रसाद वैष्णव की स्मृति में फाग गायन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें महामाया फाग मंडली हेमू नगर बिलासपुर की टीम व गायक बसंत वैष्णव ने प्रस्तुति दी। वार्ड 4 पुरानी बस्ती के कोआपरेटिव बैंक गली में आयोजित कार्यक्रम में फाग गीत का लोगों ने लुत्फ उठाया। पार्षद सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल व मनीष शर्मा भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...