- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News People Should Get Basic Amenities In The Corporate Sector
निगम क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलें
कोरबा| नगर निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल का शहर के साथ बालको में भाजपाइयों ने स्वागत किया। पहली बार निगम में बालको क्षेत्र को किसी पार्टी ने प्रतिनिधित्व दिया है। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि निगम क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलें, इसके लिए पार्षदों के साथ संघर्ष करेंगे। कई क्षेत्रों में पानी की समस्या है। सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। विपक्ष का काम सत्ता पक्ष को आइना दिखाना होता है। इसके लिए भाजपा के सभी 31 पार्षदों के साथ मिलकर जनहित में सड़क की लड़ाई लड़ेंगे।