ब्रह्मर्षि सूत जयंती पर कार्यक्रम कल
कोरबा| सूत सारथी समाज विकास समिति की बैठक डीआर सारथी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 5 दिसंबर को ब्रह्मर्षि सूत जयंती मनाने चर्चा की गई। समाज के अध्यक्ष सारथी ने समाज के विकास के लिए सामाजिक नियमावली की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष दिलहरण लाल सारथी, मुख्य अतिथि प्रेम सारथी ने समाज के विकास के लिए एकजुटता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि मुरारी लाल सारथी, जोहन राम सारथी, पत्थर सिंह सारथी, सुखदेव सारथी, नैन सिंह, सुनील, बिदेश्वर, अशोक समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।