पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dipka News Chhattisgarh News Protests By Lying At The Gate Of Deepka Cgm Office

दीपका सीजीएम कार्यालय के गेट पर लेटकर किया विरोध-प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लेटे मनीराम को समझाते अधिकारी


गेवरा-दीपका| एसईसीएल दीपका में भू विस्थापितों की समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। शनिवार को सुआभोड़ी निवासी मनीराम महिलांगे ने महाप्रबंधक कार्यालय के गेट पर लेटकर विरोध-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने मनीराम को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। अधिकारियों ने जब समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया तब प्रदर्शन स्थगित किया। मनीराम का कहना है कि समस्या का निराकरण नहीं होने पर आगे आंदोलन किया जाएगा। भू-विस्थापित पुनर्वास, मुआवजा, रोजगार की मांग को लेकर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...