- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Provincial Youth Agarwal Forum Constitutes District Executive
प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की जिला कार्यकारिणी गठित
कोरबा| छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के जिलाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने प्रांतीय पदाधिकारियों की सहमति पर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें संरक्षक राकेश नागरमल अग्रवाल, मनोज सिंघानिया, सचिव रवि अग्रवाल बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, संदीप, आशीष अग्रवाल, सेंटी गर्ग, दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष अनंत केजरीवाल, मीडिया प्रभारी अनिल बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनय केडिया, प्रतीक अग्रवाल, अरुण केड़िया, शिवायु, नित्तुल, अमित भोजासिया शामिल हैं। मनीष ने बताया कि जिला इकाई के साथ जिले के विभिन्न शहरों में स्थानीय इकाइयां भी बनाई जाएंगी। 8 व 9 अगस्त को रायपुर में मंच के दसवें अखिल भारतीय अग्रवाल शिक्षित विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का प्रचार किया जाएगा।