पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamnipali News Chhattisgarh News Revenue Minister Said Celebrate Holi With Decency Do Not Use Chemicals Dyes

राजस्व मंत्री ने कहा- होली शालीनता से मनाएं, रसायन वाले रंगों का प्रयोग न करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा| राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने नागरिकों से शालीनता पूर्वक सूखी होली खेलने का आग्रह किया है। अग्रवाल ने आम नागरिकों विशेष कर युवाओं से अपेक्षा की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर शालीनता का परिचय देते हुए रंगों के त्योहार मनाएंगे। केवल गुलाल अबीर का टीका लगाकर एक दूसरे से शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया जा सकता है। राजस्व मंत्री ने उम्मीद जताई है कि सभी लोग खतरनाक रसायनों वाले रंगों का प्रयोग करने से स्वयं तो बचेंगे ही और इसके लिए वे अपने परिचितों में भी जागरूकता का प्रसार करेंगे।
खबरें और भी हैं...