राजस्व वसूली शिविर दीपका में आज
14 मार्च को बजरंग चौक दीपका में राजस्व वसूली शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें दीपका निकाय क्षेत्र के लोगों को समेकित कर, संपत्ति कर व जलकर को अनिवार्य रूप से जमा करने को कहा गया है । दीपका उप-तहसील के कार्यपालिक दंडाधिकारी शशिभूषण भूषण सोनी ने बताया कि परिवर्तित भूमि की लगान वसूली वर्ष 2019 -20 के लिए राजस्व वसूली शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे शुरू होगा। समय पर राशि जमा नहीं करने पर अधिभार व्यय लगाया जाएगा । शिविर के संबंध में नगर में मुनादी व सूचना पहले ही करा दी गई थी ।