- Hindi News
- National
- Dipka News Chhattisgarh News Risk Of Accident Due To Potholes On The Road
रोड पर गडढ्ों से हादसे का खतरा
पाली ब्लाक के ग्राम चोढा से मुरली, बोईदा जाने के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री सड़क की हालत काफी खराब है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों की संख्या में छोटी-बडी वाहनों की आवाजाही होती है। इस मार्ग के दोनों तरफ खेत लगा हुआ है। जो कि खेतों के बीच से सड़क निर्माण किया गया था, छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही से ही सड़क की मिट्टी दबकर सड़क जर्जर हो गई है। इस कारण छोटे वाहनों सहित बाइक सवारों को भी चलने में परेशानी होती है। एक साल से जर्जर होने के बाद अधिकारी मरम्मत कराने ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह मार्ग आगे जाकर खम्हरिया, कुली होकर बलौदा-बिलासपुर मार्ग को जोड़ती है, जिसमें से जनप्रतिनिधि आम नागरिकों का आना जाना रहता है। एक तरफ दीपका से पाली मार्ग बिलासपुर जाने के लिए जर्जर बनी हुई है और एक तरफ मुड़ापार, कोरबी बलौदा मार्ग भी कोयला लोड भारी वाहनों की आवाजाही से जर्जर हालत में है।
गड्ढों के बीच गुजरते वाहन