पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Rte Portal Not Updated Show Recording Previous Season Problem

आरटीई पोर्टल अपडेट नहीं, पिछले सत्र के रिकार्ड कर रहा शो, परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरटीई का पोर्टल ओपन हुए 14 दिन बीत गए हैं। बीपीएल के हितग्राहियों को निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर दाखिला पाने ऑनलाइन आवेदन करने हैं। अधिकांश लोग परेशानी से बचने के लिए किसी साइबर कैफे या च्वाइस सेंटर का सहारा ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग स्वयं से ही कम्प्यूटर पर दिए गए आप्शन के अनुसार पंजीयन करने में जुटे हैं।

पोर्टल में पूरी जानकारी भरने के लिए अभिभावकों को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके बाद भी सफलता नहीं मिल रही। एक भी जानकारी गलत दर्ज करने पर फिर से शुरू से प्रक्रिया दोहरानी पड़ रही है।

पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों के कारण कई अभिभावक आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। किस निजी स्कूल में उनके बच्चे का प्रवेश होगा यह जानकारी खोजना अभिभावकों के लिए टेढ़ी खीर के सामान है। कुछ ऐसी जानकारी जो मिल भी रही हैं तो उसमें गलत हैं। बता दें कि बालको से लगे परसाभाठा क्षेत्र के अभिभावकों के लिए निजी स्कूल का आप्शन शहर से लगे स्कूलों को बताया गया है। डिंगापुर बस्ती व रिस्दी इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल में वहां के अभिभावक क्यों आना चाहेंगे। जबकि बालको में ही कई निजी स्कूल हैं। पूर्व में निगम के वार्डों की सही जानकारी नहीं थी। उसे दुरुस्त तो कर लिया गया है, लेकिन वार्डों के एरिया के कारण निजी स्कूलों की दूरी बाधा बनने लगी है।

सभी जानकारियां कर ली गईं दुरुस्त: डीईओ

डीईओ सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले की सभी जानकारी पोर्टल में दुरुस्त कर ली गई हैं। तकनीकी कारणों से नेट में अवरोध हो रहा है, जिसका निराकरण सेंट्रल से ही हो सकता है। खामियों की जानकारी दे दी गई है।
खबरें और भी हैं...