पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Satsang Brings The Ability To Fight Every Virus Didi Mandakini

सत्संग करने से हर वायरस से लड़ने की क्षमता आती है : दीदी मंदाकिनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजीव गांधी ऑडिटोरियम टीपी नगर में 14 से 20 मार्च तक श्रीराम कथा होनी है। इसमें 7 दिन तक विवाह संस्कार पर लोगों को कथा सुनने को मिलेगी। कथा व्यास दीदी मंदाकिनी ने शुक्रवार को द्विवेदी निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सबसे अधिक विश्व में चर्चा है। सत्संग में ही वह शक्ति है, जिससे लड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीति धर्म का एक अंग है। इसमें हमें इस नीति के तहत काम करना है। हमें किस तरह का व्यवहार करना चाहिए इसकी शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि धर्म गुरुओं का नैतिक पतन होता जा रहा है। इसके कई उदाहरण सामने आ रहे हैं। अंत: करण जब तक दूषित रहेगा तब तक हम अनेक प्रकार की समस्याओं से ग्रसित रहेंगे। श्रीराम चरित मानस ही वह ग्रंथ है, जिसमें सभी समस्याओं का निराकरण समाहित है। धर्म और अध्यात्म में गिरावट आ रही है। चिंतन सुखद नहीं है। उसे बचाने की जरूरत है। पर्यावरण प्रदूषित होने की वजह से ही अनेक प्रकार की विकृतियां आई हैं। नदियां सूख रही हैं, तापमान बढ़ रहा है, स्वहित को त्यागने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वैवाहिक संस्कार लोग भूलते जा रहे हैं। इसका क्या प्रभाव पड़ रहा है। इस पर कथा सुनाएंगी। इस मौके पर पूर्व विधायक बोधराम कंवर, देवेन्द्र पाण्डेय व आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।

दीदी मंदाकिनी
खबरें और भी हैं...