- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Scorpio39s Wheel Parked In Front Of The House
घर के सामने खड़ी स्काॅर्पियो का चक्का पार
कोरबा| उरगा थाना अंतर्गत तिलकेजा निवासी बालगोविंद जायसवाल ने शुक्रवार की रात स्काॅर्पियो सीजी-12-एके-7464 को घर के बाहर खड़ी की थी। शनिवार की सुबह उठने देखा तो स्काॅर्पियो का एक चक्का चोरी हो चुका था। वहीं दूसरे चक्के को निकालने का प्रयास किया गया था। चोरी गए चक्के की कीमत बालगोविंद ने 10 हजार रुपए बताते हुए उरगा थाने में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस चोरी का केस दर्ज करके जांच कर रही है।