- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Security Police Conducts Flag March In City For Peace Arrangements In Holi
सुरक्षा: होली में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
होली से 2 दिन पहले कोरबा, कटघोरा, पाली अनुविभाग में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
होली के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए एसपी जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में सभी अनुविभाग अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस मुस्तैद हो गई है। होली के 2 दिन पहले रविवार को कोरबा समेत कटघोरा, पाली अनुविभाग में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। कोरबा अनुविभाग के लिए शहर में सीएसईबी ग्राउंड से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आरआई संजय साहू, सूबेदार भुवनेश्वर कश्यप, सिटी कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा, रामपुर चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी, सीएसईबी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव, मानिकपुर चौकी प्रभारी राजेश जांगड़े समेत मातहत अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। सीएसईबी चौक से आईटीआई व बालको नगर होते फ्लैग मार्च शहर पहुंचा। इस दौरान पुलिस टीम ने शांति व आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने का संदेश दिया। इसी तरह दर्री अनुविभाग में सीएसपी खोमन सिन्हा व कटघोरा नगर में एसडीओपी पंकज पटेल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस जवान