पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Servant Took Home Bolero Boss Beaten Up By His Elderly Mother

नौकर घर ले गया बोलेरो मालिक ने उसकी बुजुर्ग मां से की मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा| कुसमुंडा थाना अंतर्गत गेवरा बस्ती-धरमपुर निवासी माखन दास गेवरा बस्ती निवासी पवन अग्रवाल की दुकान में काम करता है। इसके अलावा पवन के वाहनों को भी चलाता है। सोमवार रात माखन पवन की बोलेरो लेकर अपने घर चला गया था। तब रात 12 बजे पवन अपने भाई दारा के साथ माखन के घर पहुंचा। जहां गाली देते हुए दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। वहां माखन के नहीं मिलने पर उसकी वृद्ध मां बुधवारा बाई से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे बुधवारा के पुत्र लखन को पीटा और बहू सरस्वती धक्का दिया। पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पवन व दारा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...