पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Shruti Honored With Shea Inspire Award In British Parliament

ब्रिटिश संसद में शी इंस्पायर अवार्ड से श्रुति सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निवासी अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी श्रुति यादव को महिला दिवस पर ब्रिटिश संसद द्वारा आयोजित समारोह में शी इंस्पायर अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। लंदन में यह सम्मान ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लेकमैन, जॉय मोरिस व वीरेन्द्र शर्मा ने दिया। यह सम्मान मिलने पर लंदन में रहने वाली भारत की उच्चायुक्त रुचि घनश्याम ने श्रुति को बधाई संदेश भेजा है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह पुरस्कार यूके व दुनियाभर में रहने वाली भारतीय महिलाओं को सशक्त बनाने व प्रोत्साहित करने के लिए बनाया है। इंस्पायरिंग इंडियन वुमन ने शी इंस्पायर अवार्ड 2020 के सेरेमनी की मेजबानी की। अपने जीवन में कुछ असाधारण उपलब्धियां अर्जित करने व दूसरों को प्रेरणा देने वाली महिलाओं को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। इसमें श्रुति का नाम भी शामिल है। श्रुति ने जीवन में कई बाधाओं से संघर्ष कर मुकाम हासिल किया है। उन्होंने जिले में शूटिंग खेल की सुविधा नहीं होने के बाद भी स्ट्रगल किया और इंटरनेट के माध्यम से शूटिंग की बारीकियां सीखती रहीं और फोन पर कोच से मार्गदर्शन लेती रहीं। श्रुति ने अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीते हैं। उन्होंने 2019 में इटली में यूरोपियन मास्टर खेल में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। वह विश्व मास्टर 2021 खेलों के लिए भी चुन ली गई हैं, जो कंसाई जापान में होने वाला है। बास्केटबॉल में भी श्रुति राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थीं।

श्रुति ने स्वस्थ होने के बाद कड़ी मेहनत के साथ अभ्यास शुरू किया। इसके चलते वर्ष 2017, 18 व 19 में नेशनल शूटिंग चैंपियन शिप में पहुंच गईं। वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ राज्य से 10 मीटर एयर पिस्टल श्रेणी में पहली शूटर बनीं। उन्होंने भारतीय निशानेबाजी टीम ट्रायल के लिए क्वालीफाइ किया और वर्ष 2019 में फिर से उन्होंने भारतीय टीम के लिए क्वालीफाई हुईं।

डेंगू के कारण नहीं खेल पाईं थी नेशनल चैंपियनशिप

श्रुति ने बताया कि वे वर्ष 2016 में होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियन की तैयारी कर रहीं थी। चैंपियनशिप नजदीक थी। इसी दौरान उन्हें डेंगू बुखार की शिकायत मिली। उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा दी गई गलत दवाओं का दुष्प्रभाव हुआ। इससे उनकी आंखों की रोशनी प्रभावित हो गई। उन्हें यह चैंपियनशिप मिस करनी पड़ी। आंखों की लेजर सर्जरी के बाद वह फिर से दुनिया देख पा रही हैं।

ब्रिटिश संसद में सम्मान समारोह में मौजूद श्रुति यादव।
खबरें और भी हैं...