- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Some People Are Putting On Masks Others Are Careless
कुछ लोग ही लगा रहे मास्क, बाकी बेफिक्र
विश्व में कोरोना वायरस के डर के बीच शहर में ज्यादातर लोग बेफिक्र हैं। इसलिए सड़कों पर लोग खुले मुंह घूम रहे हैं। कोरोना वायरस के फैलने का ज्यादा खतरा सार्वजनिक जगहों पर खासकर ट्रेनों व रेलवे स्टेशन में रहता है। लेकिन दैनिक भास्कर टीम रविवार दोपहर शहर के रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहां विशाखापट्नम से रायपुर होकर आने वाली लिंक एक्सप्रेस में आने वाले यात्रियों में एक-दो यात्री ही मास्क लगाए दिखे। बाकी यात्रियों ने किसी तरह के बचाव के उपाय नहीं किए थे। जिन यात्रियों ने मास्क लगाया था, उन्होंने पूछने पर बताया कि कोरोना का वायरस भीड़भाड़ वाली जगह पर फैलता है। इसलिए सतर्कता बरत रहे हैं न जाने कब आसपास में संक्रमित मरीज आवाजाही करें। इससे वायरस की चपेट में आने का खतरा हो सकता है। इसी तरह शाम को शहर के इतवारी बाजार में जायजा लेने पर कोई भी सब्जी व्यापारी या खरीदार मास्क पहने नजर नहीं आया।
सरकार के एडवाइजरी के बाद भी लोग सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही बरत रहे हैं। वह भी ऐसे समय में जब प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर व जगदलपुर के बाद पड़ोसी जिला जांजगीर-चांपा में कोरोना का संदिग्ध मरीज मिल चुका है।
रेलवे स्टेशन में इस तरह बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं यात्री।
इतवारी बाजार में इस तरह था नजारा