पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Sp Took Instructions To Solve The Crime Meeting

एसपी ने ली क्राइम मीटिंग मामले सुलझाने के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा| कटघोरा क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराध बढ़ने के चलते एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने शुक्रवार को कटघोरा में एसडीओपी कार्यालय में क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान एसडीओपी पंकज पटेल समेत अनुविभाग के सभी थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित थे। एसपी मीणा ने अपराध व परफार्मेंस के आधार पर समीक्षा करते हुए पिछले दिनों हुए चोरी व उठाईगीरी मामलों में विवेचना के स्तर की जानकारी ली। साथ ही अपराध पर रोकथाम व पेडिंग मामले जल्द सुलझाने का निर्देश दिया। सड़क हादसों पर नियंत्रण के प्रयास करने कहा है।
खबरें और भी हैं...