पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Spraying Of Water In Half Of The Bypass Road Dust Blowing From Vehicles

बाइपास रोड के आधे हिस्से में ही पानी का छिड़काव, वाहनों के चलने से उड़ रही धूल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के मुड़ापार-अमरैय्या पारा बाइपास मार्ग पर 24 घंटे भारी वाहनों के अलावा छोटे वाहन भी चलते हैं। कोयला लोड वाहनों के चलते सड़क पर धूल जमा हो जाती है। वाहनों के चलने के दौरान यह उड़कर वातावरण को प्रदूषित करती है। इस रूट पर अधिकांश कोयला लोड वाहन चलते हैं। जो एसईसीएल की खदानों से कोयला लेकर जाते हैं। ऐसे में इस मार्ग पर नियमित रूप से पानी छिड़काव की जरूरत है। लेकिन एसईसीएल मानिकपुर प्रबंधन का इस ओर ध्यान नहीं है।

जबकि इसी मुड़ापार बाइपास मार्ग के आगे मानिकपुर खदान के करीब और साइडिंग तक की सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाता है। मानिकपुर खदान से निकलने वाली सड़क मुड़ापार-अमरैय्यापारा बाइपास मार्ग से लगी है। इसी रूट से खदान के साथ ही चांपा की ओर जाने वाली गाड़ियां भी निकलती हैं। मार्ग पर वाहनों के चलने से प्रदूषण होता है। लोगों कहना है कि अगर पूरे मार्ग पर दिन में कई बार पानी छिड़काव किया जाए तो समस्या कम हो सकती है।

मार्ग पर 3 से 4 बार किया जाए पानी का छिड़काव

नगर निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी ने एसईसीएल प्रबंधन से कहा है कि पूरे बाइपास मार्ग पर पानी का छिड़काव होना चाहिए। मार्ग पर नो एंट्री से पहले दोपहर में तीन से चार बार अगर पानी का छिड़काव किया जाए तो लोगों की काफी हद तक परेशानी दूर हो सकती है। इसके लिए हमारी तरफ से पूरा प्रयास किया जा रहा है। अफसरों को भी निर्देश दिया है।

एसईसीएल प्रबंधन से की गई है शिकायत

बाइपास सड़क पर वाहनों के चलते से होने वाले प्रदूषण को लेकर कोरबा एरिया जीएम को पत्र लिखकर शिकायत की गई है। इसमें कहा गया है कि सड़क से उड़ने वाली धूल से लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। इसलिए पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए। छिड़काव नहीं होने पर प्रदर्शन किया जाएगा।

मुड़ापार-अमरैय्या पारा बाइपास मार्ग पर 24 घंटे भारी वाहनों की है आवाजाही

लोगों के घरों तक पहुंचती है धूल, सेहत पर असर

मुड़ापार-अमरैय्यापारा बाइपास रोड पर भारी वाहनों के चलते से उड़ने वाली धूल सड़क पर गिरने के साथ ही उड़कर आसपास के घरों व दुकान तक में चली जाती है। यहां के लोगों का कहना है कि इससे उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। सड़क पर पानी का छिड़काव अगर हो तो समस्या काफी तक कम हो सकती है।

_photocaption_मुड़ापार बाइपास मार्ग जिसमें पानी छिड़काव नहीं।*photocaption*

_photocaption_खदान व साइडिंग के पास का मार्ग जहां पानी छिड़काव होता है।*photocaption*
खबरें और भी हैं...