- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Students Are Being Taught Education And Moral Values Singh
छात्रों को पढ़ाई व नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जा रही: सिंह
डीडीएम का अनुभवी स्टाफ बच्चों का भविष्य गढ़ने में जुटे हैं
संस्था में पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी जाती है। यहां अध्ययनरत छात्र पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना भविष्य संवार सकें। इसके लिए उन्हें तैयार करने के साथ मार्गदर्शन भी दिया जाता है। ताकि उन्हें मंजिल चयन करने में कोई असुविधा न हो।
यह बात शनिवार को डीडीएम पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एपी सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि अनुभवी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ के कारण संस्था साल दर साल बेहतर रिजल्ट देकर उपलब्धियां बना रहा है। यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में निर्विवाद रूप से छात्रों व अभिभावकों की पहली पसंद बन रहा है। यहां अनुशासन को पहली प्राथमिकता देते हुए कक्षावार विषयों की संपूर्ण जानकारी देने के साथ नैतिक मूल्यों का भी बोध कराया जाता है। छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिले इसका पूरा ख्याल रखा गया है।
डीडीएम स्कूल परिसर में ही डीडीएम किड्जी जिले का प्रथम जी-नेटवर्क अधिकृत प्री-स्कूल है। प्राचार्य सिंह ने बताया कि विगत वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं में संस्था के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने अभिभावकों, स्कूल के स्टाफ के साथ स्कूल का नाम आगे किए हैं। साथ ही जेईई मेंस व एडवांस तथा अन्य मेडिकल की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। यहां अनुभवी खेल शिक्षकों के माध्यम से छात्रों को सही मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिससे वे जिले का मान देश में बढ़ा रहे हैं। सत्र 2019-20 में स्कूल के छात्रों ने एसजीएफआई क्रिकेट, किक बाक्सिंग व फुटबाॅल में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर संस्था का नाम बनाए हैं। योगाभ्यास व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों की सहभागिता अग्रणी रहती है। विद्यालय प्रबंधन छात्रों के हित में लगातार प्रयासरत है।
डीडीएम स्कूल का स्टाफ और बच्चे।