पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Target Of Zero Accident Will Be Achieved Only Through Collective Efforts Banjara

सामूहिक प्रयास से ही हासिल होगा शून्य दुर्घटना का लक्ष्य: बंजारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेनरेशन कंपनी के कोरबा पूर्व प्लांट में राष्ट्रीय संरक्षा दिवस व सप्ताह का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि एसके बंजारा रहे। एसपी चेलकर ने अध्यक्षता की। अतिरिक्त मुख्य अभियंता चंचल पैकरा, आरएन पटेल अधीक्षण अभियंता, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी एसपी बारले, रश्मि साहू मुख्य रसायनज्ञ व मुख्य संरक्षा अधिकारी पीयूष सोमानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बंजारा ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही शून्य दुर्घटना का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। कारखाना प्रबंधक चेलकर ने कहा कि सुरक्षा को पूर्ण रूप से ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए। पैकरा व पटेल ने कहा कि सुरक्षा हम सबका पहली प्राथमिकता है। पीयूष सोमानी ने प्रश्न मंच का संचालन किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कल्याण अधिकारी एसपी बारले ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता कुश्वाहा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया कैवर्त, वरुण सूद, घनश्याम सिंह ने सहयोग किया।

_photocaption_कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी*photocaption*

संरक्षा सप्ताह में कर्मचारियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित

इस दौरान कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निबंध प्रतियोगिता में रजनी कंवर, पूर्णिमा साहू, उदय राठौर, नारा लेखन में उदय राठौर, रजनी कंवर, पूर्णिमा साहू व सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ठेका श्रमिकों से मुकेश यादव व दिलीप साहू अन्य ठेका श्रमिकों को पुरस्कृत किया गया। हाइड्रोजन संयंत्र, बायलर संभाग व टरबाइन संभाग को हाउस कीपिंग के लिए सम्मानित किया गया।
खबरें और भी हैं...