- Hindi News
- National
- Katghora News Chhattisgarh News Teenager Dies Due To Tanker Collision Driver Arrested
टैंकर की टक्कर से किशोर की मौत, चालक गिरफ्तार
बांगो हाईवे पर सड़क दुर्घटना का दौर थम नहीं रहा है। होली के एक दिन पहले सोमवार दोपहर हाईवे पर बांगो थाना अंतर्गत गुरसिया चौक के पास सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर रशीद पिता तौफीक खान की मौत हो गई।
रशीद गुरसिया चौक से बांगो की ओर जा रहा था। इस दौरान अंबिकापुर मार्ग से कटघोरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार टैंकर सीजी-12-डी-0499 ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक टैंकर लेकर कटघोरा की ओर भाग निकला। दूसरी ओर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही रशीद की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए पोड़ी-उपरोड़ा अस्पताल के मरच्यूरी में भेजा गया। वहीं सूचना देकर हाईवे पर नाकेबंदी करके टैंकर लेकर भाग रहे चालक को पकड़ लिया गया। चालक को गिरफ्तार करते हुए टैंकर जब्त कर लिया गया है।