- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News The Authority Forum Honored The Minister Of Revenue On The Merger
संविलियन पर अधिकार मंच ने राजस्व मंत्री का किया सम्मान
कोरबा| राज्य सरकार के बजट में शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा के बाद 1 जुलाई 2020 से शिक्षाकर्मी अब शिक्षक बन जाएंगे और उनका स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन हो जाएगा। संविलियन अधिकार मंच ने राज्य शासन के फैसले का स्वागत करते हुए रविवार को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का सम्मान किया। इस मौके पर जिला संयोजक कृति कुमार लहरे, इंदुवा, राजेश कुमार नवरंग, रघु अहीर, राजेश कुमार भारद्वाज, सूर्यभान सिंह कंवर, रणजीत भारद्वाज, लक्ष्मी निधि दिनकर आदि उपस्थित थे।