पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News The Couple Went Out The House Was Stolen In A Deserted House

दंपती गए थे बाहर, सूने मकान में हो गई चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा| शहर के रामपुर चौकी अंतर्गत बालको जाने वाले मुख्य मार्ग किनारे पथर्रीपारा में प्रभुदीन गभेल रहता है। उसके मकान में ही जनरल स्टोर का संचालन किया जाता है। प्रभुदीन दोस्त के पिता के निधन पर मृतक कर्म में शामिल होने मंगलवार को गोरखपुर (यूपी) गया था। वहीं प|ी होली मनाने मायके रामपुर गई थी। बुधवार रात दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान और मकान में घुसे चोरों ने गल्ला से नकदी 2 हजार व मनिहारी-जनरल सामान समेत साढ़े 12 हजार का मशरुका चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह जब दुकान कर कर्मचारी त्रिलोकी पहुंचा तो उसने प्रभुदीन को इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को प्रभुदीन ने चोरी की रिपोर्ट चौकी में दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं...