पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News The Other Man39s Bike Burned While Trying To Avenge The Dispute

विवाद का बदला लेने की कोशिश में दूसरे युवक की बाइक जला दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आग लगाने के बाद जल रही बाइक

गेवरा-दीपका| पुराने विवाद में एक युवक ने किसी और की बाइक (बुलेट) में आग लगा दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दीपका क्षेत्र निवासी वीरेंद्र खरे का प्रवीण से विवाद चला आ रहा है। इस बीच प्रवीण ने होली के दिन बदला लेने के लिए वीरेंद्र की बाइक समझकर किसी और की बाइक में आग लगा दी। दीपका काॅलोनी निवासी क्षत्रेश जायसवाल बुलेट क्रमांक सीजी-12बीए-2696 से मौसा संत के घर खाना खाने जा रहा था। पेट्रोल खत्म होने पर बुलेट गेवरा स्टेडियम के पास खड़ी कर वह पेट्रोल लेने चला गया। इस बीच उसे फोन पर बताया गया कि प्रवीण ने उसकी बाइक में आग लगा दी है। बाइक पूरी तरह से जल गई। क्षत्रेश की शिकायत पर पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...