पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Thieves Rushed From The Vehicles In The Mine And Cut 20 Meters Of Cable

खदान में वाहनों से पहुंचे चोर काट ले गए 20 मीटर केबल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा| होली के मद्देनजर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त तेज हो गई है। बावजूद इसके चोर वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शनिवार रात बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत सुराकछार मेन माइंस बोलेरो व बाइक में 20 से अधिक चोर गिरोह में पहुंचे थे। जहां मेन माइंस में घुसने की कोशिश के दौरान सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ने से उन्हें भागना पड़ा। इसके बाद गिरोह बंद पड़ी 5-6 नंबर खदान में घुस गए। जहां चालू ट्रांसफार्मर तोड़ दिया और20 मीटर केबल काट ले गए। चोरी के दौरान खदान में कई जगह लगी लाइट को तोड़कर अंधेरा किया गया था। एसईसीएल के सुरक्षा विभाग ने घटना की सूचना बांकीमोंगरा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां चोरी में प्रयुक्त हथियार मिले। इससे जहां एक ओर खदान की सुरक्षा व्यवस्था लचर होने का पता चलता है तो दूसरी ओर पुलिस की रात्रि गश्त व मुस्तैदी पर भी सवाल उठते हैं।
खबरें और भी हैं...