- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Traffic Police Started Action On Drug Addicts Investigation Everywhere
नशेड़ी-मनचलों पर ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, जगह-जगह जांच
कोरबा| होली का असर एक दिन पहले ही युवाओं में चढ़ने लगता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस टीम ने टीआई श्याम सिदार के नेतृत्व में सोमवार की दोपहर से ही शहर में वाहन जांच शुरू कर दी। इस दौरान सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के साथ ही तीन सवारी, सायलेंसर मोडिफाई करके चलने वाले बाइक चालकों के साथ ही ब्लैक फिल्म लगे चार पहिया वाहन पर नजर रखते हुए धरपकड़ की गई। टीआई सिदार ने उनका चालान काटा। पहले ट्रैफिक पुलिस को रात में जांच पर लगाया जाता था, लेकिन इस बार दोपहर से ही वाहनों की जांच शुरू हो गई। इससे शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।