पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Trailer And Truck Collision Truck Driver Trapped In 4 Hours Cabin

ट्रेलर व ट्रक की टक्कर, 4 घंटे केबिन में फंसा रहा ट्रक चालक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांगो हाईवे पर रफ्तार और तेज बारिश के बीच शनिवार सुबह ट्रक-ट्रेलर में टक्कर हो गई। ट्रक के पीछे चल रहा मेटाडोर भी टकरा गया। घटना में ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त होने से चालक स्टेयरिंग में फंसकर घायल हो गया।

घटना हाईवे पर बांगो थाना अंतर्गत बरौदखार घाटी में हुई। जहां अंबिकापुर की ओर से ट्रेलर सीजी-12-एआर-7377 कोयला लेकर आ रहा था। जबकि कटघोरा की ओर से चालक रामलाल ट्रक सीजी-15-डीई-2146 लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहा था। ट्रक के पीछे मेटाडोर भी चल रहा था। सुबह करीब 5.30 बजे ट्रक घाटी से गुजर रहा था। इस दौरान ट्रक के तेज रफ्तार होने के साथ ही तेज बारिश के चलते दृश्यता कम होने से सामने से आया ट्रेलर नजर नहीं आया। घाटी में चढ़ाई के दौरान ट्रेलर की रफ्तार कम थी। उसके चालक ने ट्रक देखकर बचने के लिए केबिन को दांयीं ओर मोड़ दिया। इससे ट्रक सीधे ट्रेलर के ट्राला से टकरा गया। इससे केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रामलाल स्टेयरिंग में फंस गया। दूसरी ओर ट्रक के पीछे आया मेटाडोर भी टकरा गया। हादसे में ट्रेलर और मेटाडोर के चालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर बांगो थाना प्रभारी एसएस पटेल स्टाफ समेत मौके पर पहुंचे। आरक्षक संतोष ने कटर से स्टेयरिंग कटवाई। इसमें करीब 4 घंटे लगे। 9 बजे चालक को केबिन से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

रेस्क्यू के दौरान हाईवे पर लगा रहा जाम

ट्रक के केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस के साथ ही 108 की टीम भी मौजूद थी। चालक को संजीवनी एक्सप्रेस में कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बांगो हाईवे पर जाम लगा रहा। एक्सवेटर के जरिए दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहन को सड़क से किनारे करके मार्ग खोला गया।
खबरें और भी हैं...