- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Two Brothers Beat Up When Farmer Stopped Putting Dead Chickens In The Field
किसान ने खेत में मृत मुर्गियां डालने से रोका तो दो भाइयों ने की मारपीट
कोरबा। रजगामार चौकी अंतर्गत चाकामार गांव निवासी बैसाखू राम बुधवार को झाला में था। इसी दौरान बस्ती निवासी पोल्ट्री फार्म संचालक बिट्टू मैजिक में मृत मुर्गियां लेकर पहुंचा। जिसे बैसाखू के खेत में फेंक रहा था। बैसाखू ने उसे मुर्गियों फेंकने से मना किया। तो बिट्टू ने ने भाई के साथ मिलकर उसे पीटा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और 108 एंबुलेंस में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। गुरुवार को बैसाखू ने रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।