- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Water Filled In The Pit Due To Rain On Champa Road Repairs Started After The Mayor And Commissioner Arrived
चांपा मार्ग पर बारिश से गड्ढे में भरा पानी, मेयर व कमिश्नर के पहुंचने के बाद शुरू हो गई मरम्मत
गांव की तरह शहर की सड़कें भी बारिश में जलमग्न हो जाती हैं। कोरबा-चांपा मार्ग पर गौ-माता चौक के आगे सड़क पर पानी भरने से लोग 6 महीने से परेशान थे। शनिवार को बारिश के कारण पानी भरने से सुबह कई बाइक सवार गिर गए। महापौर राजकिशोर प्रसाद, निगम आयुक्त राहुल देव व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने मौके का निरीक्षण कर पानी निकासी की व्यवस्था कराई। इसके कुछ देर बाद ही मरम्मत का काम शुरू हो गया।
कोरबा चांपा मुख्य मार्ग पर इमलीडुग्गू गौमाता चौक के आगे सड़क पर बडे़-बड़े गड्ढे होने तथा उन पर बरसाती पानी के जमाव के कारण बाइक चालकों को परेशानी होती है। निगम ने इस सड़क की मरम्मत कराई थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण फिर से पानी का भराव है। महापौर ने कहा कि मुख्य मार्ग के सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। बरबसपुर तक मरम्मत कराने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। चांपा मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव है। इसके बाद लोगों को परेशानी नहीं होगी। महापौर व आयुक्त के लौटने के कुछ देर बाद ही अधिकारियों ने सड़क के गड्ढों को मुरूम से पाटकर ठीक कराया।
व्यवसायियों ने कराई सड़क की मरम्मत
मालवाहक ऑटो में लाई गई गिट्टी
गड्ढे को मिट्टी से समतल करते हुए
सर्वमंगला नगर मार्ग की हालत ज्यादा खराब
सर्वमंगला चौक से ईमलीछापर चौक तक की सड़क खराब है। इस मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है। इसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इमलीछापर से शिव मंदिर चौक तक डामर ही गायब है। यहां के व्यवसायियों ने परेशानी को देखते हुए मालवाहक ऑटो में सीमेंट व गिट्टी का मिश्रण कर सड़क के गड्ढों को पाटा।
सड़क का समतलीकरण करते हुए।
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर के बरमपुर की सड़क की हालत काफी खराब है। मरम्मत के नाम पर मिट्टी से पाटा जा रहा है। जिसकी वजह से कीचड़ हो रहा है। बारिश के समय गड्ढे में मुरूम पाटा जाना था। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाेगों को राहत मिलने के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।