पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamnipali News Chhattisgarh News When The Dogs Ran The Deer Saved Life By Jumping Into The Pond

कुत्तों ने दौड़ाया तो हिरण ने तालाब में कूदकर बचाई जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जंगल में घूमते हुए भोजन की तलाश में नगर के किनारे पहुंचा हिरण व उसके बच्चे को कुत्तों ने दौड़ा लिया। इस पर बच्चा अलग होकर भागने लगा।

हिरण ने जान बचाने तालाब में छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो कुत्तों को भगाकर हिरण को बचाया। वन विभाग ने हिरण व बच्चे का इलाज कराकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। मादन जंगल में हिरण का झुंड रहता है। भोजन की तलाश में हिरण पाली बस्ती तक पहुंच जाते हैं। पिछले एक सप्ताह से हिरण का झुंड सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहा था। इसी दौरान कुत्तों की नजर हिरण पर पड़ गई। लोगों ने बताया कि आईटीआई के पास भोजन की तलाश में हिरण रोज आते हैं। कई बार हिरण दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वन विभाग ने सड़क के दोनों ओर सूचना बोर्ड लगाया है। इसके बाद भी लोग वाहनों की रफ्तार कम नहीं करते।

तालाब में घुसा हिरण
खबरें और भी हैं...