पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News When Transferred Anm Took All The Goods From The Center Pregnant Pregnant

तबादला हुआ तो केंद्र से एएनएम ले गईं पूरा सामान, गर्भवती परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालको नगर के परसाभाठा बाजार के पास स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों संसाधन नहीं होने से प्रसव के लिए पहुंचने वाली गर्भवती व उनके परिजन परेशान हो रहे हैं। केंद्र में न तो बिस्तर है और न ही बिजली व्यवस्था। ऐसे में उप स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने वाले गर्भवतियों व मरीजों को जिला अस्पताल भेज दिया जा रहा है। इस कारण समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से कुछ गर्भवतियों का रास्ते में ही प्रसव हो गया। बताया जाता है कि पूर्व में लंबे समय से उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम कौशिल्या रायसागर का पिछले दिनों दूसरे स्वास्थ्य केंद्र में तबादला हो गया। जिसके बाद परसाभाठा के उप स्वास्थ्य केंद्र से वह सभी सामान अपने साथ ले गईं। स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ भुवनेश्वरी चंद्रवंशी ने जब इस बारे में कौशिल्या से पूछा तो उसने स्वास्थ्य केंद्र का पूरा सामान अपना बताया। ऐसे में भुवनेश्वरी चंद्रवंशी बिना संसाधन के स्वास्थ्य सुविधा देने में असमर्थ हो गई हैं। इसलिए वह प्रसव के लिए आने वाले केस में परिजनों को जिला अस्पताल जाने की सलाह दे रही हैं। परसाभाठा की महिला समिति ने मामले की शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

खबरें और भी हैं...