- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Women Should Use The Rights Given In The Constitution For The Prosperity Of The Nation Khare
राष्ट्र की समृद्धि के लिए संविधान में दिए गए अधिकारों उपयोग करें महिलाएं: खरे
डीएसपीएम प्लांट कोरबा पूर्व में वर्किंग वूमेन एसोसिएशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया किया गया। इस दौरान प्रोफेसर डॉ. साधना खरे शासकीय महाविद्यालय के मुख्य आतिथ्य व अतिरिक्त मुख्य अभियंता स्नेहलता एक्का, अंजना कुजुर, एचके गुप्ता,आलेक लकरा के आतिथ्य में हुआ। साधना ने कहा कि महिलाओं को सभी क्षेत्र में आगे आना आवश्यक है। माता, प|ी व बहन के रूप में श्रेष्ठता स्थापित करते हुए व्यक्तित्व विकास के लिए कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की समृद्धि के लिए महिलाओं को संविधान में दिए गए अधिकारों का उपयोग करना चाहिए। एचके गुप्ता, आलोक लकरा, स्नेहलता एक्का, अंजना कुजूर ने महिलाओं के प्रगति एवं विकास पर जोर दिया। देवेश दुबे ने भी विचार रखे। महिला एसोसिएशन के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। महिला अधिकारियों, कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। डीएसपीएम प्लांट की महिला क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों का प्रतीक चिह्न भेंट कर उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग।