- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Women Working At Home Were Honored In The Program
घरों मंे काम करने वाली महिलाओं को कार्यक्रम में किया गया सम्मानित
राष्ट्र सेविका समिति ने रविवार को ऐसी महिलाओं का सम्मान किया जो किसी न किसी के घर में घरेलू काम करती हैं। यह सम्मान पार्षद ऋतु चौरसिया, पुलिस महिला सेल की प्रतिभा राय, अधिवक्ता सुमन तिवारी, वैशाली र|पारखी ने किया। यह कार्यक्रम द्वितीय संचालिका सरस्वती ताई आप्टे की पुण्य तिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम में शामिल 68 वर्ष तक की महिलाओं की आकस्मिक मौत होने पर 25 हजार रुपए बीमा के लिए आर्थिक सहायता, समिति की नगर बौद्धिक प्रमुख शारदा नामदेव जो ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में सहायक प्रबंधक हैं ने मुफ्त बीमा पॉलिसी के लिए पंजीयन किया। अंत में सभी महिलाओं काे श्रीफल व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की नगर कार्यवाहिका गीता सिंग, समिति की सेविका मंजूषा, लाजश्री, भारती चौरसिया, वंदना सोनी, मल आशीष, पद्मा, वर्षा श्रीवास्तव, कुमारी श्रेया, शैली आदि ने सहयोग किया।