- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Workshop On Personality Development Women Organized Scooty Rally
व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली
जेसीआई कोरबा सेंट्रल की जेसीरेट विंग द्वारा महिला दिवस सप्ताह का आयोजन एक से 8 मार्च तक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कविता चावलानी ने की।
चावलानी ने महिलाओं को स्ट्रेस फ्री लाइफ, सेल्फ डिफेंस, स्वच्छता अभियान, झुग्गी बस्ती की महिलाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता अभियान, ब्यूटी टिप्स, आउटडोर गेम्स के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए। रविवार को सप्ताह के समापन पर स्कूटी रैली निकाली गई। मौके पर डॉ. वंदना, सीमा चतुर्वेदी, विजय लक्ष्मी, ऋतु चौरसिया, आभा अग्रवाल और मीनाक्षी ठाकुर को सम्मानित किया गया।