पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Young Man Injured In Bear Attack Went To Take Wood In Forest

जंगल में लकड़ी लेने गया युवक भालू के हमले में घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पसान परिक्षेत्र के ग्राम कोडनार के पड़ीनाबहार का रहने वाला जयमंगल सिंह (37) गुरुवार दोपहर बहन की शादी के लिए ग्रामीणों के साथ मंडप छाने के लिए लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान पहाड़ से उतरे भालू ने उस पर हमला कर दिया। अचानक भालू के हमले से वह घबरा गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक भालू जंगल की ओर भाग गया था। सूचना पर पहुंची संजीवनी से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। भालू ने उसके पैर को पूरी तरह नोच डाला है। हमले के बाद भालू जंगल में भाग निकला।

खबरें और भी हैं...