युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
कोरबा| उरगा थाना के ग्राम बंधवाभाठा निवासी भूपेश रावत (18) को शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शाम को एकाएक भूपेश को बेचैनी लगने लगी और वह उल्टी करने लगा। तबियत बिगड़ते देखकर वे उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल से जिला अस्पताल चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई।