- Hindi News
- National
- Koria News Chhattisgarh News 5 New Patients In Kerala Now 40 Cases Of Infection Stopped Foreign Nationals Coming To Arunachal
केरल में 5 नए मरीज, संक्रमण के अब 40 मामले अरुणाचल में विदेशी नागरिकों के आने पर रोक
देश में रविवार को काेराेनावायरस (कोविड-19) के 6 नए मामले सामने आए। पांच मामले केरल में मिले, जिनमें से तीन मरीज हाल ही में इटली से लौटे थे। एक व्यक्ति तमिलनाडु में संक्रमित पाया गया, जो ओमान से लौटा था। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई है। इस बीच, अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विदेशी यात्रियों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेशियों को यहां आने के लिए प्रोटेक्टेड एरिया परमिट (पीएपी) लेना होता है, जिस पर पाबंदी लगा दी गई है। इधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब तक तीन लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति संदिग्ध है। पहला संक्रमित 105 लोगों के संपर्क में आया था, दूसरा 168 और तीसरा 64 लोगों के संपर्क में आया था। सभी 337 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है और इनके नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। शेष|पेज 5
इटली में 1.6 करोड़ लाेगों को अलग-थलग किया, यह कुल अाबादी का 25 फीसदी
इटली में संक्रमण के चलते उत्तरी इटली को लॉकडाउन कर करीब 1.6 करोड़ लोगों को अलग-थलग रखा गया है। यह उसकी कुल आबादी का 25% से ज्यादा है। पिछले सप्ताह सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को 10 दिन के लिए बंद करने की घोषणा की थी। सरकार ने इन उपायों को 3 अप्रैल तक लागू रखने का आदेश दिया है। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा के लिए विशेष मंजूरी लेनी होगी। यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक मामले 4636 इटली में ही मिले हैं।
{इटली के प्रयासों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सराहना की है।
{ईरान में 49 अौर मौतें हो गईं। वहां अब तक 194 मौतें हो चुकी हैं। {चीन ने बीजिंग में 19 अप्रैल से होने जा रहे 10वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह को स्थगित कर दिया है। {चीन में क्वरैंटाइन सेंटर में तब्दील किए गए होटल के ढहने से 10 की मौत हो चुकी है। {दक्षिण कोरिया में संक्रमण के मामले सबसे कम दर पर पहुंच गए हैं।
मंगलुरू पोर्ट ने पनामा का झंडा लगे क्रूज को ठहरने की इजाजत नहीं दी
पनामा का झंडा लगे एक क्रूज शिप को मेंगलुरू पोर्ट के अधिकारियों ने ठहरने की इजाजत देने से मना कर दिया है। केंद्र ने किसी भी पोर्ट पर विदेशी जहाजों को पनाह देने पर रोक लगा रखी है।
{उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि कोविड के खतरे को देखते हुए राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए जाएं। {दाेहा से अमेरिका होते हुए चेन्नई पहुंचे 15 साल के लड़के को निगरानी में रखा गया है। {संचार नियामक ने जिओ और बीएसएनएल से कहा है कि वह कॉल के पहले कोराेना की चेतावनी का मैसेज चलाएं। {अरुणाचल में फेसबुक पर कोराेना की अफवाह फैलाने वाले युवक पर मामला दर्ज।