पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Koria News Chhattisgarh News Panghal Will Play Olympic For The First Time Our 6 Boxers Will Land For The Third Time

पंघाल पहली बार ओलिंपिक खेलेंगे, तीसरी बार हमारे 6+ बॉक्सर उतरेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अब तक 6 खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक का कोटा हासिल कर चुके हैं

वर्ल्ड नंबर-1 बाॅक्सर अमित पंघाल ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वे पहली बार ओलिंपिक में उतरेंगे। अब तक हमारे छह खिलाड़ियों ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ओलिंपिक के इतिहास में सिर्फ तीन बार हमारे 6+ बॉक्सर उतरे हैं। 2012 में सबसे ज्यादा 8 खिलाड़ियों को ओलिंपिक कोटा मिला थ। 1948 में भी सात खिलाड़ी ओलिंपिक में उतरे थे। वहीं मनीष कौशिक क्वार्टर फाइनल में हार गए। हालांकि उनके अभी भी ओलिंपिक में पहुंचने की संभावना बनी हुई है। इसके पहले विकास कृष्णन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा), लवलीना (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा) और सतीश कुमार (+91 किग्रा प्लस) ने एशियन ओलिंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ कोटा हासिल किया था। वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट अमित पंघाल ने क्वालिफायर के क्वार्टर फाइनल में फिलिपींस के कार्लो पालम को 4-1 से हराया। 52 किग्रा कैटेगरी में उतरे 23 साल के पंघाल ने इसके पहले 2018 एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में और 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर में भी पालम को हराया था।

मनीष क्वार्टर फाइनल में हारे, लेकिन ओलिंपिक की आस बाकी

पंघाल ने कहा कि कोच ने मुझे जैसे बताया मैंने वैसा ही किया। तीनों ही राउंड में मैंने एक जैसा प्रदर्शन किया। पंघाल सेमीफाइनल में अब चीन के जियानगुआन हू से भिड़ेंग। हू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट कजाखस्तान के साकेन को 5-0 से मात दी। पंघाल ने हू के बारे में कहा कि मैंने उन्हें एशियन चैंपियनशिप में हराया है। इस कारण मुझे उनके बारे में अच्छे से पता है। वहीं 63 किग्रा वेट कैटेगरी में मंगोलिया चिनजोरिग बातारसुख ने मनीष को 3-2 से हराया। हालांकि अभी भी उनके ओलिंपिक में पहुंचने की उम्मीद खत्म नहीं हुई है। इस कैटेगरी से छह खिलाड़ियों ने कोटा मिलना है। क्वार्टर फाइनल में हारे खिलाड़ियों के बीच मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन कर वे कोटा हासिल कर लेंगे। वहीं महिला के 57 किग्रा वेट कैटेगरी में साक्षी चौधरी क्वार्टर फाइनल में हार गईं और कोटा हासिल नहीं कर सकीं। 19 साल की साक्षी को कोरिया की एम एजी ने 0-5 से हराया।

खबरें और भी हैं...