पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रायगढ़. 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बच्ची अपनी सहेली के साथ पड़ोस में खेलने गई थी जिसके साथ सहेली के पिता ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी की 17 साल की बेटी ने बच्ची को डराकर चुप करा दिया।
बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो उसकी मां को पता चला। इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने शनिवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दूसरे प्रदेश से काम करने आई बच्ची की मां के आग्रह पर पुलिस ने इसकी जानकारी गोपनीय रखी। घटना किरोड़ीमल नगर क्षेत्र की है।
बच्ची का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया
5 मार्च को 10 वर्षीय बच्ची अपने दो छोटे भाइयों को लेकर मनहरण पटेल के घर गई थी। इस दौरान मनहरण की बेटी नहीं थी तो बच्ची अपने छोटे भाइयों और बाकी बच्चों के साथ इंतजार करने लगी। आरोप है कि तभी मनहरण उसके छोटे भाइयों को मोबाइल देकर खेलने के लिए दूसरे कमरे में भेज दिया। बाकी बच्चों के जाने के बाद उसने लाइट बंद कर छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो मनहरण ने उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया।
सहेली को बता रही थी दर्द मां ने सुना तो थाने पहुंची
बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि शुक्रवार शाम बच्ची की सेहत बिगड़ी तो वह घर के बाहर खड़ी अपने एक सहेली से आपबीती सुना रही थी। इस दौरान उसकी मां ने बातें सुन लीं और बेटी से पूछताछ की। वे गरीब परिवार के हैं। मां को डर है कि मामले ने ज्यादा तूल पकड़ा तो आरोपी के परिजन उसे कस्बा छोड़ने पर मजबूर कर देंगे।
पीड़िता के परिवार पर चुप रहने का दबाव
आरोपी मनहरण पटेल की कुछ रसूखदारों के अलावा कांग्रेसी नेताओं से अच्छी पहचान है। कोतरा रोड पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप है। पीड़िता के परिवार पर भी एफआईआर दर्ज नहीं कराने के लिए कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाए जाने की भी बात कही जा रही है। जब मामला पुलिस के बड़े अफसरों तक पहुंचा तो तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.