पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • Raigarh News Chhattisgarh News 14 Thousand Looted On The Pretext Of Asking The Young Man Who Is Going To Fill The Installment Of The Bike

बाइक की किस्त भरने जा रहे युवक से रास्ता पूछने के बहाने 14 हजार लूटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाइक की किस्त पटाने जा रहे युवक से मदद मांगने के बहाने रुके दो बाइक सवार बदमाश मोबाइल और 14 हजार रुपए की नकदी लूट कर रायगढ़ की ओर फरार हो गए। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने लूट का अपराध दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

खरसिया थाना क्षेत्र के छोटे पंडरमुड़ा निवासी सुदामा राठिया पिता सहस राम राठिया ने पुलिस को बताया कि बीते दिन वह सुबह बैंक से 17 हजार रुपए निकाल कर बाइक किस्त पटाने और त्यौहारी बाजार करने के लिए खरसिया जा रहा था। खरसिया पहुंचने पर उसने होली त्यौहार का सामान खरीदा, इसके बाद वह रायगढ़ चौक की ओर ओम एजेंसी में किस्त के रुपए पटाने के लिए जाने लगा जैसे ही वह चौक पर पहुंचा तभी एक बाइक पर सवार दो युवक उससे रास्ता पूछने के बहाने उसकी बाइक रोक ली। जैसे ही उसने बाइक रोकी तभी बाइक पर लाल रंग की शर्ट पहने युवक ने तंबाकू खिलाने की बात कह बाइक से उतर गया। उसने अपने जेब पर्स से तंबाकू निकाल उसे देना लगा, इसी बीच उसने झपट्टा मार कर पर्स छीन ली और बाइक से दोनों रायगढ़ की ओर फरार हो गए। लूट होने पर उसने शोर मचाया, और कुछ लोग बाइक से उसका पीछा करने के लिए दौड़े भी, लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। लूट होने पर उसने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुदामा से पूछताछ कर लुटेरों का हुलिया जाना। सुदामा ने पुलिस को बताया कि उसकी पर्स में 28 नोट 500-500 के थे। जिसे लाल रंग की शर्ट पहने युवक ने छीना है। थाना प्रभारी खरसिया ने बताया कि लूट का अपराध दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी कीजाएगी।

खबरें और भी हैं...