बच्चों के लिए मुस्कान लाइब्रेरी में 350 किताबें
बरमकेला के केंदवाही बाग प्राइमरी स्कूल के प्रधान पाठक और शिक्षक अनुराग वर्मा राज्यपाल सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इस स्कूल के छात्र हर साल जवाहर उत्कर्ष व नवोदय जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करते हैं। इसके अलावा स्कूल का परिणाम भी अन्य स्कूलों से काफी बेहतर होता है। यही वजह है कि इस स्कूल के दो शिक्षक राज्यपाल के हाथों सम्मानित हो चुके हैं।