कोयले से भरा ट्रेलर 4 बाइक्स रौंदता हुआ ट्रांसपोर्ट ऑफिस के भीतर जा घुसा
ऐड़ू| ऐड़ू-छाल क्षेत्र में भारी वाहन चालकों की रफ्तार से एक बड़ा हादसा हो गया। सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होकर एक ट्रांसपोर्टर की ऑफिस में जा घुसा। आमतौर पर यहां कुछ लोग खड़े रहते हैं लेकिन संयोग से हादसे के वक्त कोई नहीं था। ट्रेलर की चपेट में आई 4 बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। अगर ऑफिस के भीतर भी कोई कर्मचारी बैठा होता तो उसकी जान चली जाती। सोमवार खेदापाली के एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस में कोयले से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर जा घुसा। दफ्तर में उस वक्त कोई भी मौजूद नही था। बाहर कर्मचारियों की बाइक खड़ी थी लेकिन कर्मचारी आसपास गए हुए थे। शाम लगभग 4.45 बजे खदान से कोयला लोड लेकर टेलर क्र सीजी 13 एल 8932 बाइक्स को रौंदते हुए बालाजी ट्रांसपोर्ट आफिस के भीतर जा घुसा। पिछले दिनों हगरीधार नाले से गाड़ी उतरने पर घंटों जाम रहा। उसके बाद बेंदो नाला में एक ट्रेलर पुल से नीचे उतर गया जिससे 14 घंटे जाम लगा। फिर बांधापाली के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने वृद्ध महिला की जान ले ली।