पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आदिवासी बालक छात्रावास से 8वीं का छात्र लापता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरसिया थाना क्षेत्र के बरगढ़ बालक छात्रावास से रहस्यमय ढंग से 8वीं कक्षा का छात्र लापता हो गया। एक दिन तक हॉस्टल अधीक्षक मामले को दबाए रखा। परिजनों को जानकारी होने पर खरसिया थाने में पुत्र के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। छात्र के हास्टल से गायब होने की सूचना पर पुलिस ने टीम बना कर खोजबीन शुरू की है।

महौपाली निवासी गुलाब चौहान का पुत्र मोंटू चौहान (14) खरसिया के बरगढ़ स्थित आदिवासी छात्रावास में कक्षा 8 का छात्र है। पिछले कई महीने से हास्टल में रह कर पढ़ाई कर रहा था। होली की छुट्टी पर छात्र को घर आना था। गुलाब चौहान ने पुलिस को बताया कि हॉस्टल अधीक्षक और गार्ड के माध्यम से फोन पर बेटे से बात होती थी। उसने बताया कि 4 फरवरी की शाम को उसे हॉस्टल अधीक्षक से बात कराने की बात कही तो उसने बात करने से मना कर दिया। दूसरे दिन सुबह भी बात नहीं हो सकी, अनहोनी की आशंका पर उसे हॉस्टल आकर जानकारी ली तो पता चला कि 4 फरवरी की शाम से उसका बेटा हॉस्टल में नहीं है। आस पास के रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया, लेकिन मोंटू का पता नहीं चल सका।

हॉस्टल अधीक्षक और छात्रों से बात करने पर भी किसी ने गुलाब को सही जानकारी नहीं दी। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का अपराध दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हास्टल के छात्रों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही हैै। हॉस्टल अधीक्षक ने समय से जानकारी नहीं दी है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बहन के घर जाने की कही थी बात


हास्टल में मोंटू के साथ पढ़ने वाले छात्रों ने पुलिस और परिजनों को बताया कि 3 फरवरी की शाम मोंटू जब खेल रहा था तभी उसने बहन के घर बिहार जाने की बात कही थी। अगले दिन सुबह भी वह ठीक था और सबके साथ खेलता कूदता रहा। शाम होते ही वह हास्टल से गायब हो गया, इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने बिहार अपनी रिश्तेदारियों पता लगाया है, लेकिन छात्र का कुछ सुराग नहीं लगा।

पढ़ने में था कमजोर 23 फरवरी से थी परीक्षा

स्कूल के शिक्षकों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मोंटू हॉस्टल में अन्य लड़कों से पढ़ने में कमजोर था। कक्षा 8 के सभी छात्रों के 23 फरवरी से पेपर होने थे। पुलिस को अनुमान है कि कहीं परीक्षा के डर से तो मोंटू हॉस्टल छोड़ कर तो नहीं भाग गया।
खबरें और भी हैं...