परिजनों से कहा सुनी के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान
रायगढ़ | होली के दूसरे दिन परिजन से शराब पीने को लेकर हुई कहा सुनी के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे डभरा से मेकाहारा रायगढ़ लाए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। बुधवार को फूल साह रावत (32) पिता बुद्धराम रावत ने परिजन से मामूली बात को लेकर हुई कहा सुनी के बाद जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। फूल साव शराब के नशे में घर पर रिश्तेदारों के साथ बैठे बातें कर रहा था। तभी सगे संबंधियों ने शराब पीने से मना किया। इसके बाद वह उठ कर चला गया और थोड़ी ही देर बाद वह घर के बाहर चारपाई पर लेट कर उल्टियां करने लगा। गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।