पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अग्रसेन सेवा संघ का चुनाव 19 को इस बार दो पैनलों के बीच मुकाबला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अग्रसेन सेवा संघ का चुनाव इस बार दो पैनलों के बीच होगा। दोनों पैनलों ने चुनाव को लेकर पूरा जोर लगा दिया है। यह चुनाव 19 मार्च को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना के साथ रिजल्ट की घोषणा होगी। इस बार अग्रसेन सेवा के चुनाव में अग्रवाल एकता पैनल और अग्र सेवा पैनल के बीच मुकाबला होगा। अग्र सेवा पैनल से अध्यक्ष पद पर मुकेश मित्तल को उतारा है। मुकेश मित्तल लंबे समय से अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं वहीं अग्रवाल एकता पैनल से पूर्व सभापति और सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहे सुरेश गोयल के बीच मुकाबला होगा। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों के लिए अग्र सेवा पैनल ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा गुरुवार को कर दी है। शुक्रवार को अग्रसेन एकता पैनल ने भी महिला समिति की बैठक रखी है इसके बाद यह पैनल भी कार्यकारिणी में उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। गुरुवार को अग्र सेवा पैनल ने पंचायती धर्मशाला में बैठक आयोजित की जिसमें अध्यक्ष के लिए मुकेश मित्तल कलानोरिया, सचिव के लिए संजय अग्रवाल (मां बंजारी) एवं कोषाध्यक्ष के लिए बजरंग अग्रवाल (जूटमिल) को उम्मीदवार घोषित किया है। अग्रसेन एकता पैनल ने अध्यक्ष सुरेश गोयल, सचिव के लिए निर्मल अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। अग्रसेन एकता पैनल ने अपना चुनाव दफ्तर भी रामनिवास टॉकीज रोड होटल राजमहल में बना लिया है। शुक्रवार को महिला समिति के सदस्यों की बैठक रखी है।

खबरें और भी हैं...