पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब के नशे में धुत पोते ने टांगी मारकर ली दादी की जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे पोते ने अपनी प|ी से झगड़ा शुरू कर दिया। दादी ने उसका विरोध करते हुए पोते को फटकारा, वह बाहर जा रही थी तभी गुस्साए पोते ने पीछे से दादी पर टांगी से कई वार किए और जान ले ली। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है।

लैलूंगा थाना क्षेत्र के नवीन घटगांव में 10 मार्च की शाम 7 बजे के करीब जयपाल नागवंशी (30) पिता श्यामलाल नागवंशी ने शराब के नशे में धुत होकर दादी सौहदरा (70) की टांगी से सिर व गर्दन पर कई वार कर हत्या कर दी। आरोपी की प|ी फुलसिता ने बताया कि होली वाले दिन वह शाम को घर पर खाना बना रही थी। तभी पति जयपाल नशे की हालत में घर पर आ पहुंचा। अधिक शराब पीने और देर से घर आने पर दादी के साथ ही उसने विरोध कर दिया।

इसी बात से नाराज होकर उसने मारपीट शुरू कर दी। बहू के साथ मारपीट होने का दादी ने विरोध किया और गुस्सा होकर घर से बाहर निकल कर पड़ोसी के घर की ओर जाने लगी, तभी नशे में धुत जयपाल ने पीछे से जाकर दादी के ऊपर टांगी से गर्दन और सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी युवक गांव से फरार हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टीआई लैलूंगा ने बताया कि युवक ने शराब के नशे में हत्या की है।

नशेड़ी से पूरा घर था परेशान

वृद्ध की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी की प|ी और पिता ने बताया कि जयपाल के अक्सर शराब पीकर घर आने से पूरा घर परेशान था। होली वाले दिन भी अधिक शराब पीने और घर देर से आने पर दादी ने विरोध करने के साथ खूब खरी खोटी सुनाई थी। इसी बात से नाराज होकर वह प|ी के साथ मारपीट करने लगा। इस पर दादी ने उसे पीछे से एक डंडा भी मारा और घर से बाहर जाने लगी थी।
खबरें और भी हैं...