पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थल सेना भर्ती रैली, 31 तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायगढ़ | भारतीय थल सेना भर्ती रैली के लिए इच्छुक आवेदक 31 मार्च तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। भर्ती रैली 16 अप्रैल को कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित आउटडोर स्टेडियम में किया जाएगा। भर्ती रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक सामान्य ड्यूटी (अनुसूचित जनजाति), सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक व सैनिक नर्सिंग सहायक (वेटनरी), सैनिक लिपिक (क्लर्क) व स्टोर कीपर एवं सैनिक ट्रेट मैन के पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए 1 अक्टूबर 2020 की स्थिति में आवेदक की उम्र 17 वर्ष 06 माह से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 12वीं तक होनी चाहिए।
खबरें और भी हैं...