पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एयू ने 31 मार्च तक निरस्त की कई विषयों की परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस प्रकोप को देखते हुए एयू ने शुक्रवार को देर शाम को राज्य सरकार के निर्देश के बाद 14 से 31 मार्च तक प्रथम और द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट्स की परीक्षा निरस्त कर दी है। बीए, बीएससी, बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा उसी तारीख पर होगी। यूनिवर्सिटी ने बीएससी भाग एक व दो, बीएससी गृहविज्ञान एक व दो, बीबीए भाग एक व दो, बीसीए भाग एक व दो, एमए, एमएससी पूर्व गणित की परीक्षाएं स्थगित की हैं। बीए भाग एक व दो, एमए पूर्व लोक प्रशासन, एमए पूर्व दर्शनशास्त्र, एमए पूर्व अंग्रेजी, एमए पूर्व हिंदी, एमए पूर्व संस्कृत भी स्थगित की है। बीकॉम भाग एक व दो, एमए पूर्व इतिहास, एमए पूर्व राजनीति शास्त्र, एमए पूर्व समाजशास्त्र, एमए पूर्व अर्थशास्त्र, एमए पूर्व भूगोल, एम कॉम पूर्व की परीक्षा को निरस्त की है।

बीएससी भाग 3, बीएससी गृह विज्ञान भाग 3, बीबीए भाग 3, डीसीए, पीजीडीसीए, बिलंब आईएससी, एमए, एमएससी अंतिम गणित, बीए भाग 3, बीपीएड, एमए अंतिम लोक प्रशासन, एमए अंतिम दर्शनशास्त्र, एमए अंतिम अंग्रेजी, एमए अंतिम हिंदी, एमए अंतिम संस्कृत, बीकॉम भाग तीन, एमए अंतिम इतिहास, एमए अंतिम परीक्षा तय तारीख पर होंगी।

पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण स्थगित

शासन द्वारा कोरोना वायरस के संबंध में जारी निर्देश के अनुसार पंचायत राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण स्थगित कर दिया है। क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र रायगढ़ में 16 से नवनिर्वाचित सरपंचों, 30 से नवनिर्वाचित जनपद उपाध्यक्षों एवं सदस्यों की ट्रेनिंग, जनपद पंचायतों में जपं संसाधन केंद्र में 16 से पंचों की ट्रेनिंग व निमोरा रायपुर में जिपं अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों तथा सदस्यों सहित जनपद पंचायत अध्यक्षों का 16 से होने वाली ट्रेनिंग नहीं होगी।

सारंगढ़ एवं बरमकेला में कन्या विवाह स्थगित

महिला बाल विकास विभाग द्वारा सारंगढ़ में 14 व 15 मार्च को बरमकेला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम को आगामी आदेश तक स्थगित किया है।

आबकारी मंत्री कवासी लखमा का दौरा स्थगित

वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा का 13 से 15 मार्च तक जिले प्रवास कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है।
खबरें और भी हैं...